‘कांग्रेस’ बाेली, जो कहा, सो किया!, ‘भूपेश हैं तो भरोसा है’

By : madhukar dubey, Last Updated : March 12, 2023 | 8:59 pm

छत्तीसगढ़। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अपने समग्र बजट में सभी वर्गों को सौगातें दी हैं। उनकी सोच और नवाचार रूपी योजनाओं के बलबूते आज पूरे देश में भूपेश सरकार का डंका बज रहा है। इसकी ब्रांडिंग के लिए कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर अभियान छेड़ रखा है।

राजीव गांधी न्याया योजना सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के नक्शेकदम पर आज कई राज्यों की सरकारें भी चलने की कोशिश कर रही है। जिससे यह साबित होता है। आज भूपेश बघेल और उनकी योजनाओं की लोकप्रियता पूरे देश में हो चुकी हैं। इसी कड़ी में सीएम मितान योजना (CM Mitan Scheme) की तारीफ भी हर जगह अब होने लगी है। जिसे लेकर कांग्रेस ने आज एक पोस्टर अपने ट्विटर पर जारी किया है। लिखा, छत्तीसगढ़ में सेवा, जतन, सरोकार के उद्देश्य वाली कांग्रेस सरकार की ‘सीएम मितान योजना’।

• 51 हजार से अधिक लोगों को घर बैठे मिला सरकारी दस्तावेज

• 62 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कराया

• 1.25 लाख लोगों ने टोल फ्री नंबर पर ली जानकारी

जो कहा, सो किया…