कांग्रेस ने लिखा-‘रमन के OSD अरुण साव’ दिगाम गिरवी रख दिया! आखिर क्यों भूपेश के Tweet पर मची रार…

कल से कांग्रेस और बीजेपी (Congress and BJP) में Twitter पर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पार्टियां किसी न किसी मुद्दे पर तीखे..

  • Written By:
  • Updated On - July 28, 2023 / 01:01 PM IST

छत्तीसगढ़। कल से कांग्रेस और बीजेपी (Congress and BJP) में Twitter पर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पार्टियां किसी न किसी मुद्दे पर तीखे वार कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के 12 समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर लिया गया है। राज्यसभा में इस बिल को पास होने के बाद बीजेपी ने कहा था, रमन सिंह ने पीएम मोदी को इसके लिए पत्र लिखा था। जिसकी वजह से राज्यसभा में 12 समुदायों के अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है। इधर कांग्रेस की भी दलील है कि इसकी प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा, हमारे प्रयास लाए रंग! छत्तीसगढ़ के जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के हमारे प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रयास कर रहे सौंरा, गोंड़, बिझिया, उरांव, भुजिया आदि समाज के प्रतिनिधियों ने कल देर रात सौजन्य मुलाकात कर इस विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर आभार प्रकट किया। हम सबके लगातार प्रयासों से मिली इस सफलता पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं। राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति समुदाय को उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इसके जवाब में अरुण साव ने किया वार

इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्विटर पर लिखा था, प्रिय @bhupeshbaghel जी! आपको शायद आपके राजनितिक पूर्वजों एवं आपके वर्तमान सांसदों ने उचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। जिस वजह से आपको ये क्रेडिट झपटने की तेजी दिखानी पड़ रही है। 10 वर्ष मनमोहन सिंह जी की सरकार रही छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की आवाज नहीं सुन पाए, आज जब संसद..

फिर क्या था, कांग्रेस ने किया पलटवार

रमन सिंह के OSD @ArunSao3 कुछ खुद के पास दिमाग़ है या वो भी रमन सिंह जी के समक्ष गिरवी रख दिया है?। जिन डॉ रमन की दिन-रात चाटुकारिता करते हो उन्होंने आपको ये क्यों नहीं बताया कि 2014-2018 तक केंद्र और राज्य में आप थे, तब क्यों नहीं कर पाए ये काम? कांग्रेस का दवाब ही जनता को न्याय दिलाता है

यह भी पढ़ें : CG की सियासत में ‘गधा-मुर्गा’ के इंट्री! BJP-कांग्रेस का Twitter पर शीत युद्ध…