कांग्रेस का जनघोषणा पत्र एक ‘झूठ का पुलिंदा’, पूरा करने के लिए नहीं ‘जनता’ को झांसा देने के लिए है-सवन्नी

By : hashtagu, Last Updated : April 5, 2024 | 10:06 pm

  • कांग्रेस ने कभी जनघोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किए, इसका छत्तीसगढ़ से बड़ा और कोई उदाहरण नहीं हो सकता
  • रायपुर। कांग्रेस की जनघोषणा पत्र पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी (BJP State Vice President Bhupendra Savanni) ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ (Congress manifesto is a lie) का पुलिंदा है। आज तक रिकार्ड है कि कांग्रेस ने जितने भी वादे किए है, उसमे एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस की घोषणा पत्र में किए गए वादों से प्रतीत होता है कि कांग्रेस का प्रयास है कि किसी भी तरह जनता को झांसा देेकर केंद्र की सत्ता हासिल करना है। कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी के जरिए महिलाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है। क्योंकि महिलाओं के एक लाख रुपए सालाना देने का वादा भी तर्क संगत नहीं है। क्योंकि इस वादे को पूरा करने के लिए पैसा कहां से लाएंगे। देखा जाए तो यह देश के बजट से भी ज्यादा खर्च होंगे। ऐसे वादे कर कांग्रेस की हास्यापद स्थिति में है।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी की बात करते हैं, जबकि पीएम मोदी की सरकार उनके वादे से ज्यादा ही दे रही है। मोदी ने अपनी गारंटी से 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया है। ये तो सिर्फ पांच साल में 40 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। जबकि मोदी की सरकार में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दिया है। मोदी की सरकार में देश की जनता को आयुष्मान के लिए नि: शुल्क इलाज की सुविधाएं मिल रही है।

    • उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है कि इसलिए अपने जनघोषणा पत्र में हवा-हवाई वादों के जरिए झूठ की इमारत खड़ी कर रही है। जिसे जनता भली भांति जान समझ चुकी है। इस बार नरेंद्र मोदी जी 400 पार सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की जनता कांग्रेेस के झूठ में फंसने वाली नहीं है। क्योंकि जनता ने यूपीए सरकार के 10 साल को भी देखा है। उस दौरान यूपीए की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले थे। इस फिर कांग्रेस भ्रष्टाचार से बचने और फिर भ्रष्टाचार करने के लिए जनता से झूठे वादे कर रही है।

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस पहले खुद के ‘गिरेबां’ में झाकें, कैसे ‘छत्तीसगढ़’ को लूटा-संजय श्रीवास्तव ने कसे तंज

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस की खुद अपनी ‘कोई’ गारंटी नहीं रही, वो जनता को ‘गारंटी’ दे रही हैं! शिवरतन शर्मा के सियासी तीर

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र ‘सफेद झूठ’ का एक और मायावी दस्तावेज–किरण सिंह देव का वार

    यह भी पढ़ें :सुरेजेवाला ने जो ‘हेमामालिनी’ के लिए जो कहा क्या ‘सोनिया गांधी’ के लिए वैसा कह सकते है-लक्ष्मी राजवाड़े