रमन के ‘अद्भुत स्वाद’ पर कांग्रेस का ‘सियासी’ वार!, बोली शर्म नहीं है?

By : madhukar dubey, Last Updated : April 27, 2023 | 7:30 pm

छत्तीसगढ़। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Raman Singh) ने एक कार्यकर्ता के यहां भोजन किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, प्रेम और स्नेह के भोजन का स्वाद बड़ा अद्भुत होता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आज @BJP4Karnataka SC मोर्चा के कार्यकर्ता श्री मुनिराज के निवास स्थान पहुंचकर भोजन किया।मुनिराज जी और उनके पूरे परिवार को बहुत आभार जिन्होंने हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़े आत्मीयता के साथ भोजन करवाया। इसकी तस्वीरें पोस्ट की।

ऐसे में कांग्रेस ने भी वक्त की नजाकत को समझते हुए सवाल खड़े करते हुए डॉक्टर रमन सिंह पर सियासी वार छेड़ दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर लिखा, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। प्रदेश ने आपको 3 बार मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे दुखद समय में आप “अद्भुत स्वाद” की तस्वीरें ट्वीट कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। वैसे रमन के कर्नाटक में होने के चलते शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दंतेवाड़ा पहुंचे थे। उनके साथ और भी बीजेपी के नेता थे। जहां ओम माथुर ने सीएम भूपेश से मुलाकात की। और वर्तमान नक्सली गतिविधियों पर चर्चा की।