लालकृष्ण आडवाणी के ‘भारत रत्न’ पर कांग्रेस का सियासी राग! इधर ‘साय-रमन’ सहित दिग्गजों की बधाई

By : hashtagu, Last Updated : February 3, 2024 | 7:28 pm

रायपुर। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने पर कांग्रेस ने सियासी राग छेड़ दिया है। कांग्रेस (Congress) ने इसे बीजेपी की गुटबाजी के कारण अडवाणी की उपेक्षा और उसके प्रायश्चित का नतीजा बताया है, तो वहीं बीजेपी की तरफ से सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह सहित नेताओं उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने लाल कृष्ण अडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला लिया है। उन्हें बधाई शुभकामनाएं।

कांग्रेस ने कसे तंज, उठाए सवाल

सुशील शुक्ला ने कहा कि अब तक जिन-जिन नेताओं को अवार्ड दिया गया है, वो या तो आज़ादी की लड़ाई में रहे या उसके बाद देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें ये पुरस्कार दिए जाते हैं। जिस कारण कभी कोई सवाल नहीं उठाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके अद्मय बहुदारी, राजीव गांधी को नवाचार, अटल बिहारी बाजपाई परमाणु संरक्षण और परमाणु विस्फोट के लिए दिया गया। ऐसे ही सभी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया गया है। केंद्र सरकार को अडवाणी जी के सार्वजानिक क्षेत्र में किए गये योगदानों के बारे में भी बताना चाहिए। पार्टी ने हमेशा अडवाणी जी की उपेक्षा करते हुए कहा कि बीजेपी की गुटबाजी के कारण जो अडवाणी की उपेक्षा की उसकी प्रायश्चित के लिए उन्हें भारत रत्न दिया जा रहे है।

मन अत्यंत प्रसन्न- सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर लिखा है कि भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता और दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है। हमारे अभिभावक माननीय आडवाणी जी को अनंत बधाई।

आडवाणी जी का त्याग और योगदान अभूतपूर्व- किरणदेव

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापूंज, राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा अत्यंत हर्षित और आनंददायी है। भारतीय जनसंघ और भाजपा के माध्यम से मातृभूमि की सेवा में आडवाणी जी का त्याग और योगदान अभूतपूर्व है।

घोषणा स्वागत योग्य- रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिन्होंने भारत की अस्मिता और भारतीय चेतना को जागृत करने में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व और हम सभी के आदर्श लाल कृष्ण आडवानी को राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की घोषणा स्वागत योग्य है।

आडवानी जी को बहुत शुभकामनाओं के साथ सादर प्रणाम करता हूं, आडवाणी जी के कार्य और विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करते हैं, मां भारती के समर्पित सपूत आडवानी जी इस सम्मान के सच्चे अधिकारी हैं।

करोड़ों भारतवासियों के हृदय में आडवाणी- बृजमोहन

Brijmohan

आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के मोदी सरकार के निर्णय को मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। जिस भी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में आडवाणी जी बसे है।

यह भी पढ़ें : पूर्व CM ‘भूपेश बघेल’ के शादी की सालगिरह! लिखे, धड़कने लगे दिल…