मतगणना कल : सुबह 9 बजे से आने लगेंगे शहर सरकार के रूझान

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का

  • Written By:
  • Updated On - February 14, 2025 / 07:12 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार(Counting of municipal elections Saturday) को होगी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। जिसमें 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायत हैं। 11 फरवरी को निकायों में मतदान हुए थे। इसमें स्थानीय निकायों के महापौर के लिए 79, पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 970, वहीं पार्षद पद के लिए 9,452 प्रत्याशी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। जिलों में स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच रखी गई हैं। साथ ही इनकी निगरानी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के समर्थक भी कर रहे हैं। आयोग के मुताबिक निकाय चुनाव का परिणाम तक आए जाएंगे। वैसे दोपहर तक निकायों के परिणाम (results of bodies till noon)आने शुरू हो जाएंगे।

32 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

जिलों में 32 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ के कुछ मतदान केंद्रों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा कर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें: 2025 बोर्ड परीक्षा : 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, शनिवार से हेल्पलाइन शुरू