रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे! समझें इनके दौरे के सियासी मायने

By : madhukar dubey, Last Updated : July 1, 2023 | 1:51 pm

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) का रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद। केंद्रीय रक्षा मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

Whatsapp Image 2023 07 01 At 1.30.39 Pm

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सांसद सुनील सोनी,सरोज पांडे पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल,सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडे, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व मंत्री मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर,पूर्व मंत्री प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ,सह प्रभारी रजनीश सिंह, रायपुर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, प्रीतेश गांधी ने किया स्वागत। मंडावी से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह दोपहर 2.30 बजे नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो करीब 6 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। रात को रायपुर में ही रुकेंगे।

इनके दौरे के सियासी मायने

5 साल प्रदेश में शासन चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी के पास आज 13 विधायक हैं। बस्तर संभाग में बुरी तरह से हार देख चुकी पार्टी प्रयास कर रही है दमदार वापसी की। यही वजह है कि बस्तर संभाग पर भाजपा का फोकस है। लगातार बड़े नेताओं का बस्तर दौरा जारी है। बीजेपी ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है। संगठन के बड़े नेताओं ने कई दिन बस्तर में बिताए अब राजनाथ की सभा भी यहां हो रही है। राजनाथ इस सभा में केंद्र सरकार की योजनाएं गिनवाकर वोटर्स का ध्यान खीचेंगे।

कांकेर की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

कांकेर जिले में विधानसभा की 3 सीटें (कांकेर, पखांजूर और अंतागढ़) हैं। फिलहाल इन सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा की कोशिश है कि किसी तरह से अपने पक्ष में माहौल बनाया जाए और वापस इन सीटों को जीता जाए। इस वजह से राजनाथ सिंह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : चुनावी तैयारी : कोई कोर कसर नहीं छूटे इसलिए ‘भूपेश-सिंहदेव’ एक्टिव मोड में!