डिप्टी CM अरुण साव ने फहराया तिरंगा…नक्सल हिंसा में शहीद ‘जवानों’ के परिजन सम्मानित

देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  • Written By:
  • Updated On - August 15, 2024 / 03:30 PM IST

  • रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
  • शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान
  • 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन
  • स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

रायपुर. 15 अगस्त 2024. देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान (National anthem after flag hoisting) की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

  • साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त श्री नीलम नामदेव एक्का, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की शान : पुलिस बल के ‘अश्वारोही दल’ का रोमांचकारी कमाल! दर्शकों ने दबायी दांतों तले अंगुलियां

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस : CM विष्णुदेव ने किया 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित

यह भी पढ़ें :राज्यपाल डेका ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

यह भी पढ़ें :सीएम विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने निवास में किया ध्वजारोहण