सपा नेता के बयान पर भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा! बोले, दिखाएं धर्म बदलकर

By : hashtagu, Last Updated : December 27, 2023 | 2:23 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान पर निशाना साधा है। शर्मा ने कहा कि, मौर्य किसी और धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं, सिर तन से जुदा हो जाएगा। डिप्टी CM मंगलवार को दुर्ग स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

  • डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य की सोच के बारे में क्या कहें। आप खुद सोचें आपका हृदय क्या कहता है। दरअसल, एक दिन पहले दिल्ली में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हिंदू एक धोखा है। ये कोई धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।

वीर बाल दिवस के बारे में समाज को बताना चाहिए

वीर बाल दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, बाल दिवस के विषय को समाज के बीच लाना चाहिए। इसके बारे में बच्चों से लेकर सभी को जानना चाहिए कि किस तरह सिख समाज के दो बच्चों ने 7 और 9 साल की उम्र में शहादत दी थी। ये बहुत बड़ी बात है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा सरकार देगी एकमुश्त बोनस की राशि

धान के बोनस को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने घोषणा को लेकर कटिबद्ध है। सरकार ने वादा किया है कि वो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान किसान से खरीदेगी। अभी खरीदी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।

इसमें जो समर्थन मूल्य की राशि है, वो पहले किसानों के खाते में आएगी। शेष राशि बाद में एक साथ किसानों के खाते में दी जाएगी। ये जो शेष राशि थी, इस राशि को पिछली सरकार 4 किस्तों में देती थी। अब ये एक किस्त में ही दी जाएगी।

ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पहली बार दुर्ग आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला भाजपा दुर्ग जिला कार्यालय पहुंचा, तो नगाड़ों, ढोल और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। सभी भाजपा पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : मंत्री टंकराम वर्मा का सीएम को न्यौता!