मुख्यमंत्री की रेस में ‘डॉक्टर रमन-विष्णुदेव’ और अरुण साव!

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 54 सीटों के साथ सरकार बना ली। अपने इतिहास में भाजपा (B J P) ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की।

  • Written By:
  • Updated On - December 4, 2023 / 03:59 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 54 सीटों के साथ सरकार बना ली। अपने इतिहास में भाजपा (B J P) ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। इसी तरह कांग्रेस ने अब तक सबसे कम 35 सीटें हासिल की है। भाजपा का बहुमत आने के बाद जब CM रेस की बात आई, तो रायगढ़ से जीते ओपी चौधरी के बारे में तेजी से अफवाह फैली कि उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। आखिर में ओपी चौधरी (OP Choudhary) को ट्वीट करना पड़ा कि ये झूठी खबर फैलाई गई है। इधर, पिछली बार भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 32.97 प्रतिशत था, इस बार 14 प्रतिशत बढ़कर 46.27 प्रतिशत हो गया है। यह अब तक भाजपा का सर्वाधिक वोट शेयर प्रतिशत है।

CM के लिए पहला नाम डॉ. रमन सिंह का नाम सबसे आगे

बहुमत मिलने के बाद भाजपा में अब CM की रेस है। डॉ. रमन सिंह का नाम सबसे आगे है, लेकिन पार्टी शुरुआत से ही OBC की बात करती रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और धरमलाल कौशिक बड़ा चेहरा हैं। वहीं आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम बड़ा नाम हैं। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की ओर से चरणदास महंत और भूपेश बघेल का नाम पहली कतार में है। भूपेश बघेल OBC के रूप में कांग्रेस के पास राष्ट्रीय चेहरा हैं, इसलिए हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाना चाहे।

यह भी पढ़ें : 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी मजबूती से तैयार