कांग्रेस को डोनेशन दीजिए : राहुल गांधी से जुड़े ‘उपहार’ पाएं! इसके असल फंडे को समझें

By : hashtagu, Last Updated : January 30, 2024 | 2:54 pm

रायपुर। कांग्रेस में इस समय डोनेशन अभियान का चला रहा है। इसे अब एक नए अंदाज में पार्टी के अंदर कांग्रेस ने लांच किया है। इसके तहत दान देने पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तोहफा मिलेगा। तोहफे में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की साइन की टी शर्ट, बैग, बैच सहित अन्य सामान शामिल है। कांग्रेस की कैंपेन डोनेट फॉर न्याय अभियान के लिए सबसे कम डोनेशन छत्तीसगढ़ से ही हुई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने के लिए सीधे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़ा गया है। पदाधिकारियों को डोनेशन देने को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ के सांसद, सभी पदाधिकारियों, एमआईसी, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशियों और सभी क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से डोनेशन देने के लिए कहा गया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पत्र जारी किया है।

तो दान देने पर क्या मिलेगा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से जुड़े तोहफे देने की स्कीम चलाई जा रही है। इसके तहत डोनेट फॉर न्याय के तहत जो भी कार्यकर्ता 670 रुपए या उससे अधिक दान करेगा तो उन्हें गिफ्ट के रूप में राहुल गांधी की साइन की हुई टी शर्ट दी जाएगी।

67000 या उससे अधिक डोनेट करने वाले को न्याय किट मिलेगी। इसमें एक टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टीकर होंगे। डोनेशन के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई है और दान की दर भी तय की है। इसमें एक पैसे या 100 रुपए प्रति किमी की दर से दान किया जा सकता है।

क्या है डोनेट फॉर न्याय अभियान

पिछले महीने से क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत की गई है। कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की खातिर पैसा जुटाने के लिए शनिवार को क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू किया है। इसे पार्टी ने ‘डोनेट फॉर न्याय’ नाम दिया है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। यह यात्रा 6,713 किमी की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। ये यात्रा छत्तीसगढ़ भी पहुंचेगी।​​​​​​

छत्तीसगढ़ में डोनेशन की स्थिति

  • पिछले दिनों सामने आए आंकड़ों को देखें तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अभियान ‘डोनेट फॉर न्याय से दूरी बना ली है। प्रदेश में कांग्रेस के 19.50 लाख से ज्यादा सदस्य और पदाधिकारी हैं, लेकिन डोनेशन सिर्फ 2.9 फीसदी लोगों ने ही दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज के अनुसार, छत्तीसगढ़ से 37 लाख 32 हजार 444 रुपए डोनेशन सदस्यों ने किया है। अपनी ही पार्टी को फंड देने के नाम पर प्रदेश कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देश में 12वें नंबर पर हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसमें सुधार का दावा किया है।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों मचा ‘EOW में FIR’ पर सियासी घमासान! कांग्रेस-BJP में छिड़ी जुबानी जंग