डॉक्टर रमन सिंह ने छोड़े सियासी तीर! कहा-केजरीवाल भाजपा की चिंता छोड़ दें…VIDEO
By : hashtagu, Last Updated : May 11, 2024 | 9:46 pm

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देतेे हुए कहा, जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल भाजपा की चिंता छोड़कर अपने संगठन को देखें तो बेहतर होगा। कहा कि मुझे भाजपा ने 15 साल तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी और आज विधानसभा अध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रहा हूँ।
- उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जी भाजपा में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे और अब सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें केंद्र में बड़ा दायित्व मिलेगा। जहां तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर सवाल उठा रहे हैं तो मेरा कहना है कि योगी आदित्यनाथ जी की जहाँ तक बात जी की है तो उनके नेतृत्व पर पूरे उत्तरप्रदेश को अटूट विश्वास है। इसलिए अरविंद केजरीवाल जी भाजपा की चिंता छोड़कर अपने संगठन को देखें तो बेहतर होगा।
मुझे भाजपा ने 15 साल तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी और आज विधानसभा अध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रहा हूँ।@ChouhanShivraj जी भाजपा में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे और अब सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं।
जहाँ तक बात श्री @myogiadityanath जी की है तो उनके नेतृत्व पर पूरे… pic.twitter.com/YolAMBPygu— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 11, 2024
यह भी पढ़ें : CM विष्णुदेव साय बोले, झारखंड के खूंटी ‘लोकसभा’ में मेरा नानी घर…VIDEO
यह भी पढ़ें : बिहार में चौथे चरण का चुनावी शोर थमा, पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला