ED ने शराब घोटाले एक और की गिरफ्तारी!

By : hashtagu, Last Updated : June 12, 2023 | 2:29 pm

रायपुर। 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईडी (ED in Liquor Scam) ने एक और गिरफ्तारी की है। इस मामले में ईडी की टीम मिले सबूतों के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी है। इसमें बाकी अन्य आरोपी जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारियों एवं ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रही है।

अरविंद सिंह किसी भी पद पर नहीं थे लेकिन वे AP त्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है। वहीं ED ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार (Arvind Singh arrested) कर लिया है। छत्तीसगढ़ में 200 करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य किरदार CSMCL के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को ED ने मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद आज उनके अघोषित असिस्टेंट अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : उड़ान योजना बंद होने पर भूपेश की अरुण साव को सियासी नसीहत!