लोकसभा सीट से ‘उम्मीदवारी’ के प्रस्ताव पर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का इंकार!

By : hashtagu, Last Updated : February 12, 2024 | 4:35 pm

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy Chief Minister TS Singhdev) ने एक मिडिया को दिए बयान में कहा है कि मेरे पास लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन मैंने इंकार कर दिया। चुनाव न लड़ने की वजह उन्होंने पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब बताया है। उनका कहना है कि मैं उसे स्थिति में ही नहीं हूं कि चुनाव लड़ सकूं।

कहा, टी एस सिंहदेव का नाम बिलासपुर सीट से खूब चर्चा में था। इन चर्चाओं को लेकर सिंहदेव ने कहा कई लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि आप सरगुजा से लड़ेंगे क्या? तो सरगुजा तो पहले से ही आरक्षित सीट है लेकिन कई सीट जैसे कि कोरबा और बिलासपुर को लेकर चर्चाएं हो रही थी मैं उसे स्थिति में ही नहीं हूं कि चुनाव लड़ सकूं।

कांग्रेस आधे लोकसभा की सीटों पर मजबूत

सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति आधी से ज्यादा सीटों में अच्छी है। हम चाहेंगे कि कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट जीते। प्रयास हमारा रहेगा कि हम सभी सीट जीते। बस्तर-कोरबा पहले से ही कांग्रेस के पास है, कांकेर पिछली बार हम महेश 5000 वोटो से हारे थे।

अगर राजनांदगांव की बात करें तो वहां पर 8 में से 5 विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है। जांजगीर-चंपा की बात करें तो वहां की पूरी की पूरी आठ विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी जीती है। महासमुंद में भी संभावना है , कांग्रेस की कई जगह है जहां टक्कर की स्थिति है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में गरजे राहुल गांधी! बोले, नरेंद्र मोदी ‘OBC’ पैदा नहीं हुए!