कल आएंगे पूर्व मंत्री ‘शिवाजीराव’ मोघे

पूर्व मंत्री, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट शिवाजीराव मोघे (Shivajirao Moghe)  बुधवार 26 अप्रैल, 2023 को रात्रि 8.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे।

  • Written By:
  • Publish Date - April 25, 2023 / 09:18 PM IST

रायपुर। पूर्व मंत्री, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट शिवाजीराव मोघे (Shivajirao Moghe)  बुधवार 26 अप्रैल, 2023 को रात्रि 8.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। गुरुवार 27 अप्रैल, 2023 को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ रायपुर में एलडीएम विधानसभा समन्वयकों की कार्यशाला (Workshop of Assembly Coordinators) में भाग लेंगे। शाम 6.45 बजे ट्रेन द्वारा रायपुर से मुम्बई के लिये रवाना होंगे।

एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोथिया का दौरा कार्यक्रम

एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोथिया 26 अप्रैल 2023 बुधवार को रात्रि 8.40 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। 27 अप्रैल 2023 गुरूवार को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग के विधानसभा एलडीएम समन्वयकों के साथ बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 9.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।