20 साल बाद गच्छनपल्ली में गूंजी स्कूल की घंटी, नियद नेल्ला नार योजना से बच्चों को मिला आधुनिक विद्यालय

सरकार के अनुसार, लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहने के कारण गच्छनपल्ली के बच्चों को शिक्षा के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं।

  • Written By:
  • Updated On - July 11, 2026 / 01:30 PM IST

सुकमा। कभी नक्सल हिंसा के कारण जहां शिक्षा पूरी तरह प्रभावित हो गई थी, वहीं अब सुकमा जिले के गच्छनपल्ली गांव में 20 साल बाद बच्चों के लिए पक्का और आधुनिक विद्यालय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ (Niyad Nella Naar) योजना के तहत गांव में शिक्षा, विकास और विश्वास की नई शुरुआत हुई है।

सरकार के अनुसार, लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहने के कारण गच्छनपल्ली के बच्चों को शिक्षा के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। अब आधुनिक स्कूल भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हुआ है।

राज्य सरकार का कहना है कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना का उद्देश्य दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और लोगों का विकास के प्रति विश्वास मजबूत करना है। गच्छनपल्ली में नया विद्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरकार का मानना है कि शिक्षा के विस्तार से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार होगी।