हरेली तिहार : CM और उनकी धर्मपत्नी ‘कौशल्या देवी साय’ ने गाय और बछड़े को खिलाया लोंदी और चारा

By : hashtagu, Last Updated : August 4, 2024 | 7:02 pm

  • पशुधन संरक्षण का दिया संदेश
  • हरेली प्रकृति से जुड़ा त्योहार
  • रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व (Hareli festival at Chief Minister’s residence) पर रंगारंग आयोजन हुआ। पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि कौशल्या देवी साय (Wife Kaushalya Devi Sai) के साथ गौरी-गणेश पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

    छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली त्योहार का शुभारंभ किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत छत्तीसगढ़वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने गाय व बछड़े को लोंदी और चारा खिलाया।

    यह भी पढ़ें : डिप्टी CM अरुण साव ने हरेली पर कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की