400 पार सीट के लिए मां काली के दरबार में हवन-पूजन! भाजपा कार्यकर्ताओं की मनोकामना

By : hashtagu, Last Updated : June 3, 2024 | 3:26 pm

मंदिर में बैठकर यज्ञ कर रहे नेता, सवाल करने पर कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी

रायपुर।  रायपुर में हवन-पूजन, यज्ञ हो रहा है। मंदिर में भाजपा के नेता कामना कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतने और देश में भाजपा सरकार (BJP government) बनने की। कामनाओं के साथ रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में महायज्ञ (Mahayagya in Kali temple) हुअा। भारतीय जनता पार्टी ये हवन करवा रही है। नरेंद्र मोदी की तस्वीर और भाजपा के झंडे लगाकर हवन में संजू नारायण सिंह बैठे दिखे। 5 पंडित मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे और भाजपा नेता यज्ञ में आहूति दे रहे थे।

कांग्रेस हिंदू विरोधी

भाजपा नेता संजू नारायण ने कहा कि कांग्रेस के लोग हवन-पूजन का महत्व नहीं समझते हैं। उन्हें बस भ्रष्टाचार ही समझ आता है। इसलिए कांग्रेस के लोग हिंदू विरोधी-सनानत विरोधी बात करते हैं। ये लोग भगवान को मानते ही नहीं सिर्फ चुनाव आने पर मंदिर जाते हैं। यज्ञ हमारी परंपरा और संस्कृति है। अगर किसी शुभ कार्य की कामना से हम यज्ञ करें तो कांग्रेस क्यों तिलमिला रही है। उन्हें समझना चाहिए कि जनता उन्हें नकार चुकी है, 4 जून की शाम तक एक बार फिर पता चल जाएगा।

Havan Pujan Bjp01

जनता और मोदी जी का रिश्ता अटूट है:किरण देव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन ने तय कर लिया है। जनता और मोदी जी का अटूट रिश्ता है। भाजपा अपने लक्ष्य ‘अबकी बार 400 पार’ को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार आगे बढ़ रही है। केंद्र की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अपने उद्घोषमें निहित ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ काम किया है और इसलिए ‘एंटी इन्कम्बेंसी’ जैसे मिथक को ‘प्रो-इन्कम्बेंसी’ में तब्दील होते देखना भारतीय राजनीति में एक सुखद संकेत है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास है।

यह भी पढ़ें : कोयला घोटाला : आज फिर EOW सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को लेगी रिमांड पर!

यह भी पढ़ें : लू बनी मौत की सौदागर : अब तक 16 मौतें! हो सकती है कई जिलों में बारिश