यहां तो नेता जी… लिए जल समाधि! फूंका विरोध का बिगुल

By : hashtagu, Last Updated : July 30, 2023 | 1:17 pm

रायपुर। विरोध करने और सिस्टम को जगाने के लिए नेता जी लोग एक से बढ़कर एक प्रदर्शन करते हैं। एेसे ही रायपुर में भाजपा पार्षद ने पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) को लेकर अनोखा जन जागरण अभियान शुरू किया है। रायपुर के एक तालाब में भाजपा पार्षद कूद गए और पानी में जाकर नेता ने धार्मिक चीजों के विसर्जन का विरोध किया।

दरअसल, स्वामी आत्मानंद करबला सरोवर में बारिश के बीच वार्ड नंबर 39 के भाजपा पार्षद अमर बंसल (BJP councilor Amar Bansal) ने सांकेतिक अर्ध जल समाधि लेकर जल संरक्षण की अलख जगाने का काम किया है। चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी इलाके के पार्षद बंसल ने कहा कि, तालाब में अलग-अलग धर्मों से जुड़ी चीजों का विसर्जन होता है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है।

पार्षद ने कर्बला तालाब में तख्ती लेकर किया जागरुक

पार्षद ने कर्बला तालाब में जाकर, तख्ती लेकर सामाज के लोगों को जागरुक करने की बात कही। बंसल ने कहा कि कर्बला तालाबा को हम स्वामी आत्मानंद सरोवर के नाम से भी जानते हैं। हम सब से आग्रह करते हैं कि केमिकल युक्त फूल पत्ती, मूर्ति विसर्जन जैसे चीजों को तालाब में विसर्जित ना किया जाए। पार्षद ने मांग की है कि जिस तरह महादेव घाट में कुंड बनाकर बाकी आयोजनों में विसर्जन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसी तरह कुंड में ही चीजों को विसर्जित किया जाना चाहिए। इसकी मांग उन्होंने नगर निगम प्रशासन से भी की है।

यह भी पढ़ें : मोदी की महंगाई ले रही जान! MLA विकास का अनूठा प्रदर्शन…..गढ़ी मार्मिक दास्तां