Inside Story : चुनावी शतरंज पर बिछे ‘कांग्रेसी’ मोहरे! जारी सूची के सियासी मायने

आज कांग्रेस ने जिन 30 सीटों (30 Seats which Congress won) पर नामों की घोषणा की है। इनमें अधिकांश सीटें कांग्रेस की गढ़ माने जाने वाली हैं।

  • Written By:
  • Updated On - October 15, 2023 / 11:55 AM IST

रायपुर। आज कांग्रेस ने जिन 30 सीटों (30 Seats which Congress won) पर नामों की घोषणा की है। इनमें अधिकांश सीटें कांग्रेस की गढ़ (Congress stronghold) माने जाने वाली हैं। इसके बाद कांग्रेस दो किश्तों में बाकी बची 60 सीटों पर नामों की घोषणा करेगी। इसमें पहले चरण के 20 सीटों पर 19 प्रत्या​शी घोषित हो गए हैं। सिर्फ जगदलपुर से ऐलान होना बाकी है। पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष हैं। 8 विधायकों का टिकट कटा, 1 पूर्व मंत्री को छोड़ सभी मंत्री और विधानसभा अध्यक्षा को मौका दिया गया है। चित्रकोट से विधायक राजमन बेंजाम का टिकट कटा है। अब यहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे।

सूची में तीन साहू को टिकट

दुर्ग ग्रामीम से ताम्रध्वज साहू, डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से भोलाराम साहू को मौका। पिछली बार भोलाराम साहू का टिकट कटा था, छन्नी साहू को टिकट मिला था। इस बार छन्नी साहू का टिकट काटकर भोलाराम साहू को दिया गया।

एससी के 3, एसटी के 14 कैंडिडेट

कांग्रेस की पहली 30 नामों की सूची में अनुसूचित जाति वर्ग के 3 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 14 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है। 4 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। 1 अल्पसंख्यक वर्ग के नेता मोहम्मद अकबर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने 8 विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें ममता चंद्राकर, छन्नी साहू, राजमन बैंजाम, देवती कर्मा, अनूप नाग, भुवनेश्वर बघेल, गुरुदयाल बंजारे, शिशुपाल सोरी का नाम शामिल हैं।

कर्मा परिवार से छविंद्र कर्मा को मौका

कर्मा परिवार से देवती कर्मा की जगह अब छविंद्र कर्मा को मौका मिला। विधायक का टिकट कटा लेकिन परिवार में ही टिकट मिला।

एक मंत्री ने तीसरी बार सीट बदली

गुरु रूद्र कुमार आरंग, अहिवारा से चुनाव लड़ चुके हैं। अब नवागढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

शिव डहरिया ने कहा- इस बार 90 सीट जीतेंगे

मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, मल्लिगार्जुन खड़गे, कुमारी सैलजा का आभार कि मुझे मौका दिया। आरंग से फिर से मौका दिया। पिछले चुनाव में 68 सीट थी, 5 उपचुनाव जीते थे। इस बार 75 नहीं, 90 सीटें जीतेंगे। भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किया है। सारी घोषणाएं पूरी की।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की जारी लिस्ट पर ‘भूपेश’ बोले! जनता देगी आशीर्वाद…

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के लिए पहली सूची जारी की; कमल नाथ, बघेल और दिग्विजय के बेटे जयवर्धन को टिकट