Congress की निकली ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा, सुनाए ‘राहुल’ के संदेश

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज पूरे दिन भर सभी जिलों में चली।

  • Written By:
  • Publish Date - January 27, 2023 / 08:32 PM IST

छत्तीसगढ़। (Congress) कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज पूरे दिन भर सभी जिलों में चली। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश ने जगदलपुर से तो प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर से हाथ से ‘हाथ जोड़ो यात्रा’ (haath jodo yaatra) का आगाज किया था। इस यात्रा में हर दिन कांग्रेसी ब्लॉक स्तर 10 किलोमीटर चले।

इसी कड़ी में दुर्ग जिले के भिलाई में कांग्रेसियों ने धूमधाम से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। जहां लोगों का भारी समर्थन मिला। इस यात्रा की अगुआई भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और भिलाई नगर निगम के महौपौर नीरज पाल ने की। उनकी यात्रा सुपेला ब्लॉक के वार्ड ८ कृष्णा नगर से शुरू होकर कैंप ब्लॉक के वार्ड ३९ से होते हुए खुर्सीपार ब्लॉक ३ के साथ सेक्टर २, सेक्टर ६ और हुडको व रिसाली में पहुंची।

राहुल गांधी के संदेश रूप पत्र को जनता के बीच सुनाया

इस दौरान उन लोगों लोगों को राहुल गांधी का संदेश दिया और उनके कार्य और सोच के बारे में बताया। मुकेश चंद्राकर ने बताया कि ये यात्रा जिले के सभी ब्लाक में जाएगी। पहले भिलाई नगर निगम क्षेत्र किया जाएगा। उसके बाद रिसाली नगर निगम क्षेत्र में यात्रा पहुंचेगी। यह यात्रा दो महीनों में पूरी की जाएगी। इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता भी अलग-अल तिथियों में शामिल हो सकते हैं।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि पद यात्रा के दौरान कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आठ वर्ष की वादा खिलाफी, नाकामी, बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को भी पर्दाफाश करेगी। वो लोग जनता को बताएंगे कि किस तरह मोदी सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है।

राज्य के ३०७ ब्लॉक में एक साथ शुरू हुई यात्रा

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य के ३०७ ब्लॉक संगठनों में एक साथ शुरू की गई है। पहले दिन लगभग तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की गई। यह पदयात्रा पूरे दो माह तक चलेगी। प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक में १० किलोमीटर पदयात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है। भिलाई और दुर्ग में इस यात्रा को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यात्रा के दौरान वो लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।