छा गए राजनीति के महारथी काका!, जानें, ऐसा क्या कर दिया

By : madhukar dubey, Last Updated : December 24, 2022 | 9:11 pm

छत्तीसगढ़। राजनीति के महारथी काका ने कमाल ही कर दिए। उनका जोश तो देखने लायक था, जब छत्तीसगढ़ की धरती पर वर्ल्ड ट्रॉफी पहुंची। वे उसके अनावरण करने के लिए भी आए। ये कोई और नहीं, अपने मुख्यमंत्री भूपेश (Bhupesh) काका हैं। उन्होंने हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी (hockey world trophy)  का अनावरण किए।

उसकी खुशी उन्हें इतनी ज्यादा हुई कि वे उसकी फोटो अपने twitter अकाउंट पर पोस्ट किए। लिखा कि आज हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी के रायपुर पहुंचने पर ट्रॉफी का अनावरण किया। साथ ही बताया कि हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया, नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न १६ राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा है। ओडिशा में १३ से २९ जनवरी २०२३ तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है।

अब इनके इस पोस्ट पर इनके चाहने वालों को उनके इस अंदाज ने दिल छू लिया है। इसका कारण भी है कि छत्तीसगढि़या ओलम्पिक आयोजन इन्होंने गांव-गांव कराया। इनकी सोच थी, इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी भी पुरातन खेलों के बारे जाने और समझे। यह आयोजन इतना सफल हुआ कि इसमें हर उम्र के लोगों ने सहभागिता निभाई।

कहते हैं कि खेल-कूद हमारे जीवन के विकास के पथ पर बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। एक कार्यक्रम में भूपेश ने कहा भी था, बच्चों खूब खेलो, खूब पढ़ो। इसी में सबकी तरक्की है। ऐसे में जाहिर है कि अगर मुखिया की सोच सकारात्मक हो तो वह प्रदेश विकास के पथ पर निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। हाकी भी भारत का ही खेल है।