केदार ने ‘दागे’ सवाल, ‘कांग्रेस’ के तार बार-बार ‘विदेशों’ से क्यों जुड़ते हैं!, देखें VIDEO
By : hashtagu, Last Updated : March 31, 2023 | 3:16 pm
छत्तीसगढ़। BJP के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता (State spokesperson Kedar Gupta) ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, विदेशी द्वारा बनाई गई,विदेशी मानसिकता पर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस। कहा, राहुल गांधी की सदस्यता के विषय पर विदेशों से टिप्पणी आना इस बात का प्रमाण है की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विदेशी हाथों में खेल रहे है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वे विदेशों में जाकर यहां के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। पूछा कि क्या विदेशी ताकतों के इशारे पर कांग्रेस चलती है।
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)




