भीषण गर्मी में संस्थान अग्निशामक यंत्र रखें! विष्णुदेव साय ने अफसरों को जांचने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल,

  • Written By:
  • Updated On - May 31, 2024 / 09:41 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र (Fire extinguisher) की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

सभी संस्था संचालकों से आग्रह है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।

https://x.com/vishnudsai/status/1796425494847713322

यह भी पढ़ें : 16 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर CM विष्णुदेव ने जवानों के शौर्य को सराहा