कुमारी शैलजा बोली, CG में 15 साल ‘भ्रष्टाचार’ में लिप्ट थी BJP

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा (Miss Selja) ने कहा, भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है, हताश है। भाजपा का 15 साल कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त था।

  • Written By:
  • Publish Date - April 1, 2023 / 01:07 PM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा (Miss Selja) ने कहा, भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है, हताश है। भाजपा का 15 साल कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त था। तभी तो जनता ने उन्हें इस तरह नकारा कि कांग्रेस को 68 सीटें दे दीं। छत्तीसगढ़ में हर कोई चाहता है कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनें, वरना चार साल बाद लोग यह कहने लगते हैं कि, अब तो बदलाव जरूरी है। यहां पर तो लोग उतनी ही दृढ़ता से कह रहे हैं कि फिर कांग्रेस (Congress) आये। इसलिए हताश होकर केंद्र सरकार इन एजेंसियों का दुरुपयोग कर यहां छापे मार रही है। ये चाहते हैं भय का ऐसा वातावरण बनें कि सभी लोग सहम जाएं।

राहुल गांधी के साथ जो हुआ है, वो उन पर अकेला हमला नहीं है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र पर हमला है। इस सरकार में अडानी को जिस तरह फायदा हुआ, यह पूरा देश देख रहा है। उनकी सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं। इस मामले में जेपीसी की जांच क्यों नहीं हो रही है। राहुल जी का सवाल था कि आखिर बताएं क्या रिश्ता है नरेंद्र मोदी का अडानी के साथ। राहुल जी के लिए संसद में होना न होना बहुत छोटी बात है। उनकी आवाज इससे ज्यादा बड़ी है। राहुल जी हमेशा इसको उठाते रहेंगे। इस मामले में सारी विपक्षी पार्टियां साथ दे रहीं हैं। ईडी की कार्रवाई केवल विपक्ष के नेताओं पर क्यों हो रही है। जहां भी भाजपा की सरकार नहीं है, वहां ऐसी एजेंसियों के दफ्तर खोल दिए गए हैं। भाजपा शासित राज्यों में इतने घोटाले हो रहे हैं, लेकिन वहां कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती। ये सवाल सारा देश पूछ रहा है।