लखमा की बिगड़ी तबीयत! अस्पताल में हालचाल लेने डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे…भूपेश भी थे मौजूद

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज शाम रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती विधायक एवं पूर्व मंत्री  कवासी लखमा..............

  • Written By:
  • Updated On - February 20, 2024 / 10:37 PM IST

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने आज शाम रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती विधायक एवं पूर्व मंत्री  कवासी लखमा (Former Minister Kawasi Lakhma) से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक कवासी लखमा के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने लखमा को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान कवासी लखमा से मिलने पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल