जब टीशर्ट में स्वास्थ्य मंत्री ‘श्याम बिहारी’ औचक अस्पताल में धमक पड़े! मरीजों से जाना हाल

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया।

  • Written By:
  • Updated On - August 22, 2024 / 07:26 PM IST

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का राजधानी के अस्पतालों में औचक निरीक्षण
  • अस्पतालों की सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बात
  • स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर, 22 अगस्त 2024/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) ने आज सुबह राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण (Surprise inspection in hospitals) किया। जायसवाल ने सबसे पहले मेडिकल कालेज हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जायसवाल ने यहां मरीजों से बात की उन्हें मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके बाद रायपुर पंडरी जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण कर यहां भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी लेकर अन्य आवश्यक सुधारों के लिए सी एम एच ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जायसवाल ने इस दौरान मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल पुलिस लाइन टिकरापारा का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेकर व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें :जशपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में किया पहली बार ‘गोवंश के अवैध परिवहन’ में 113 वाहन राजसात! डिप्टी CM विजय शर्मा ने ट्वीट कर दिए ये बड़े संकेत

यह भी पढ़ें :CG-X Story : कार्टून Poster से भाजपा ने ‘कांग्रेस’ पर छोड़े व्यंग बाण! जानिए इसके मायने