‘नेता प्रतिपक्ष’ ASI की हत्या पर भड़के!, देखें, VIDEO

थाने से महज कुछ दूरी पर बने बैरक में एएसआई की हत्या (murder asi) के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Narayan Chandel) ने कांग्रेस को घेरा है।

  • Written By:
  • Updated On - March 11, 2023 / 07:23 PM IST

छत्तीसगढ़। थाने से महज कुछ दूरी पर बने बैरक में एएसआई की हत्या (murder asi) के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Narayan Chandel) ने कांग्रेस को घेरा। कहा, कि प्रदेश सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। चारों ओर अराजकता माहौल हो गया है। कहा, प्रदेश में कानून की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।

कांग्रेस सरकार बनने के बाद आम लोगों की जान की कोई कीमत तो बची नहीं। अब कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि थाने के अंदर घुस कर एएसआई की हत्या कर देते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता में भय और आक्रोश व्याप्त है। एएसआई के हत्या की निष्पक्ष जांच सरकार को कराना चाहिए। इसमें जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।