महादेव सट्टा ऐप मामला! आरक्षक भीम की पत्नी को नोटिस

महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव (Constable Bhim Singh Yadav ) की पत्नी को ईडी ने नोटिस जारी किया है।

  • Written By:
  • Updated On - December 30, 2023 / 05:08 PM IST

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले (Mahadev satta app case) में दुर्ग पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव (Constable Bhim Singh Yadav ) की पत्नी को ईडी ने नोटिस जारी किया है। सीमा यादव के घर नोटिस चस्पा कर उसे कार्यालय में पेश होने को कहा है। अफसरों के मुताबिक सीमा यादव के खाते में कई बड़े ट्रांजेक्शन किए गए हैं। अधिकारी दो दिन पहले भीम सिंह के घर पहुंचे। लेकिन ताला लगा होने के चलते नोटिस बाहर बाउंड्री वाल पर चस्पा कर चले गए।

  • बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी के अफसरों ने रायपुर और भिलाई से लगभग 7 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार असीम दास उर्फ बप्पा और आरक्षक भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया था।
  • घर और होटल से 7 करोड़ किए थे जब्त

  • ईडी ने बीते 3 नवंबर को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी असीम दास उर्फ बप्पा के घर और रायपुर स्थित होटल से लगभग 7 करोड़ रुपए नगद जब्त किया था। इस दौरान 15 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन अकाउंट सीज किए गए थे। ईडी ने आरक्षक भीम यादव और असीम बप्पा को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में अजय सिंह राजपूत की बेंच में पेश किया। आरक्षक और असीम दास अभी भी न्यायिक हिरासत में है।

भीम के दोनों भाई आरक्षक नकुल और सहदेव फरार

आरक्षक भीम सिंह यादव और उसके दोनों भाई आरक्षक नकुल यादव और सहदेव यादव शुरुआत से ही महादेव सट्टा ऐप में संलिप्त है। इसकी वजह से इन तीनों ने बड़े पैमाने पर काला धन अर्जित किया है। ईडी ने जब भीम सिंह का अकाउंट खंगाला। तो पत्नी के अकाउंट में भी बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। इसी वजह से ईडी ने भीम की पत्नी सीमा यादव को समन भेजकर कार्यालय में पेश होने को कहा है।

28 दिसंबर को ही ईडी दफ्तर में होना था पेश

  • पुलिस लाइन में नोटिस के बारे में पता किया गया तो पता चला कि ईडी 28 दिंसबर गुरुवार को आरक्षक भीम यादव का घर पूछते हुए पहुंची थी। जब लोगों ने घर बताया तो पता चला कि घर में कोई नहीं है। सभी लोग ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। इस पर ईडी के अधिकारियों ने घर के बाहर आरक्षक की पत्नी सीमा यादव के नाम समन को चस्पा किया और वहां से चले गए।

नोटिस ईडी के अधिकारी मुकेश कुमार के नाम से जारी की गई थी। उसमें सीमा यादव को 28 दिसंबर 2023 को दोपहर 12.30 बजे रायपुर कार्यालय में पेश होने के लिए लिखा था। जबकि नोटिस चस्पा करने का दिन भी 28 दिसंबर का था।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेन का किया उद्घाटन, अयोध्या धाम भी जनता को समर्पित