महादेव सट्टा एप : 18 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट

By : hashtagu, Last Updated : November 11, 2023 | 2:37 pm

रायपुर/नोएडा। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव एप (Mahadev app) के मामले में उत्‍तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने महादेव ऐप से जुड़े 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्‍ट (Gangster Act against 18 accused) लगाया गया है. साल 2022 में नोएडा की एक पॉश सोसायटी से महादेव ऐप से जुड़े लोग पकड़े गए थे।

नोएडा पुलिस ने इस ऐप को बैन करने के लिए भी लिखा था. इस मामले में नोएडा के थाना 39 में केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, लेकिन अब भी ‘खराब’ श्रेणी में