मरकाम बोले, BJP झूठे आरोप लगा रही, इनके पास मुद्दे नहीं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने बीजेपी के वर्तमान हालात पर वार किया है।

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने बीजेपी के वर्तमान हालात पर वार किया है। उन्होंने कहा, BJP के पास कोई मुद्दे नहीं है, वह मुद्दाविहीन हो चुकी है। झूठे और मनगढ़ंत आरोप कांग्रेस सरकार पर लगा रही है। अभी हाल ही में इन लोगों ने गौठान में गए थे, जांच करने। वहां भी झूठे आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा जनता को कांग्रेस में भरोसा है। भूपेश सरकार के योजनाओं का लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर मिल रहा है। लेकिन बीजेपी के झूठे आरोपों को जनता समझ चुकी है। यही कारण है कि ये लोग कर्नाटक में बुरी तरह से हार गए।

एक अन्य सवाल के जवाब पर मोहन मरकाम ने कहा, संगठन में कोई बदलाव की बात नहीं है। मैं भी ऐसी चर्चा पिछले दो से तीन महीनों से मीडिया के माध्यम से सुन रहा है। ऐसी खबरों को बीजेपी प्लांटेड खबरें मीडिया में चलवा रही है। ताकि संगठन में माहौल खराब हो। लेकिन इससे कुछ भी नहीं होना वाला है। कहा, देखिए अगर संगठन में कोई बदलाव होता है तो उसकी भनक न हमें होगी और न किसी को। कांग्रेस पार्टी फिर दोबारा सत्ता में आएगी। संगठन में कोई विवाद नहीं है।

यह भी पढ़ें : कल ‘लोकसेवा आयोग’ दफ्तर घेरेगी भाजयुमो! पढ़ें, इसकी वजह