मरकाम ने कसे BJP पर तंज, बोले, हार गई इसलिए बिल पर साजिश!

(Congress) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने BJP पर तंज कसा।

  • Written By:
  • Publish Date - December 28, 2022 / 01:29 PM IST

छत्तीसगढ़। (Congress) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने BJP पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अपने आपको आदिवासी हितैषी कहने वलों का असली चेहरा प्रदेश के सामने उजागर हुआ है। वो कल तक आरक्षण की बात कहते थे, सरकार को चिट्‌ठी लिखते थे कि विधेयक लाइए हम फौरन हस्ताक्षर करेंगे, आज उसी समाज के लोग मिलने जाते हैं तो मिलते नहीं इससे बड़े दुर्भाग्य कि बात क्या होगी। मोहन मरकाम ने भाजपा पर आरक्षण विधेयक अटकाने का आरोप लगाया।

ये भी बताया कि ३ जनवरी को कांग्रेस क्या करने जा रही है, उन्होंने कहा- ३ जनवरी को हम प्रदेश की जनता को उसका हक और अधिकार दिलाने के लिए जन अधिकार रैली निकालने जा रहे हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश से १ लाख से अधिक लोग आएंगे । भाजपा के लोग संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति पर दबाव डालकर लोगों को अधिकार मिलने से रोक रही है, जनता ने भाजपा को १४ सीटों में समेट दिया, ५ उप चुनाव हारे, इसलिए जनता से बदला लेने के लिए संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का दुरुपयोग कर आरक्षण विधेयक भाजपा रोक रही है। वे कांग्रेस की स्थापना दिवस के दौरान राजीव भवन में मौजूद थे।

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा

इस दौरान उन्होंने कहा केंद्र में बैठी भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है । ईडी और सीबीआई विपक्ष को कमजोर करने, कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कमजोर है इसलिए कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, हमनें संकल्प लिया है कि ऐसी ताकतों से हमें लड़ना है ।

देश को आजाद कराने में कांग्रेस का योगदान मोहन मरकाम ने कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर कहा कि आजादी से पहले कांग्रेस की स्थापना हुुई। कहा जाता था कि ब्रिटिश राज्य का सूरज कभी अस्त नहीं होग, मगर कांग्रेस पार्टी ये करने में सफल रही, आजादी के आंदोलन में अहम योगदान रहा। आजादी के बाद देश के नव निर्माण देश की प्रगति में कांग्रेस का योगदान है।