मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले, 4 साल तो BJP जनता के बीच गई नहीं!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 5, 2023 | 3:00 pm

छत्तीसगढ़। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Home Minister Tamradhwaj Sahu) ने कहा, BJP तो चार साल के दौरान कभी जनता के बीच तो गई नहीं। अब चुनाव आ रहा है तो जाएंगे ही। उनके पास सिर्फ मोदी के कामों को गिनाने के अलावा कुछ भी नहीं है। हमारे पास कांग्रेस सरकार के दौरान हुए जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।

अपराधों में करीब 90 फीसदी गिरावट आई

कहा, भाजपा सरकार के कार्यकाल में दौरान होने वाले अपराधों में करीब 90 फीसदी गिरावट आई है। उन्होंने कहा, नगर सैनिकों के लिए भूपेश सरकार ने बहुत बड़ा निर्णय लिया। इनके वेतन में 6 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे उन्हें अब करीब 20 हजार रुपए वेतन मिलेगा। ऐसे में भूपेश जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। आज इनके इस फैसले से उनमें खुशी का माहौल है। बताया कि आज हमारे प्रभारी जिलोें में बैठक है। जहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : Bijapur : नक्सली ID ब्लॉस्ट में CRPF के 3 जवान जख्मी!