भारत जोड़ों यात्रा पर बीजेपी के बयान पर मंत्री टीएस बाबा का पलटवार

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भारत जोड़ों बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार किया है।

  • Written By:
  • Updated On - November 27, 2022 / 09:56 AM IST

छत्तीसगढ़। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भारत जोड़ों बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने अजय चंद्राकर के छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता मध्यप्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा में सिर्फ नाचने गाने गए हैं। उन्हें बुलाया ही नहीं गया है। ये बेगानी शादी में अब्दुला दीवाना हो गए है। जिस पर टीएस बाबा ने कहा की भाजपा नेता भारत जोड़ों यात्रा की अपार सफलता से डरी है।

टीएस बाबा बोले, राहुल गांधी से भाजपा डरी है

बाबा ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा में इंदौर रवाना होने से पहले टीएस सिंहदेव ने कहा कि, इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रहे हैं। विभिन्न जाति, धर्म के लोग लड़ रहे हैं। भाईचारे का अभाव है। राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर ट्विटर पर की गई टिप्पणी की जा रही है, ये सब करना इनकी आदत बन गई है। राहुल गांधी जो भी करें, ट्विटर पर उन्हें गिराने का प्रयास किया जाता है। क्योंकि उनके मुकाबले का कोई दूसरा नहीं। बीजेपी को लगता है कि, उनका मुकाबला किसी से है तो राहुल गांधी से इसलिए उनके खिलाफ कुछ भी करते हैं। राहुल गांधी बेहद बेहद परिश्रम करते हैं।

334 कांग्रेसी विधायक और मंत्री रवाना

छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों समेत 334 कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने रवाना हो चुके हैं। शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पर टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा रवाना हुए। कांग्रेस के नेता प्रदेश की मिट्‌टी, 7 नदियों का जल लेकर गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि- प्रदेश के नेता राहुल गांधी के साथ 26 और 27 को मध्यप्रदेश में पदयात्रा में शामिल हो रहे है