मंत्री ‘TS सिंहदेव’ CM नहीं बन पाने का फिर ‘छलका’ दर्द!, क्या बोले, देखें VIDEO

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) कभी मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के सवाल पर इतना तो जरुर कह देते

  • Written By:
  • Updated On - April 2, 2023 / 09:51 AM IST

छत्तीसगढ़। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) कभी मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के सवाल पर इतना तो जरुर कह देते हैं कि अगर मौका मिला होता तो जरूर मुख्यमंत्री के रूप में काम करता। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया (social media) पर कायस भी लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत मे चुनाव है।

अब लोग इनके बयान से लोग कायस भी लगा रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान इशारा कर रहा है कि वह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। सिंहदेव एक वाक्य बार-बार दुहरा रहे हैं कि “जब तक मैं को कांग्रेस पार्टी में हूं” इसका अर्थ लगभग साफ है!कुल मिलाकर इस बार छत्तीसगढ़ में चुनाव दिलचस्प होगा। इन कायसों के बीच इस विडियो में टीएस सिंहदेव कह रहे हैं कि सीएम के दावेदारों के लिए बंद कमरे में क्या बात हुई थी, उसे तो मैं ही जानता हूं।