BJP के प्रदेश अध्यक्ष बने MLA किरण सिंह देव! इसकी बड़ी सियासी वजह

बीजेपी के प्रदेश नए अध्यक्ष (BJP's new state president) के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव की नियुक्ति हुई है।

  • Written By:
  • Updated On - December 21, 2023 / 04:20 PM IST

रायपुर। बीजेपी के प्रदेश नए अध्यक्ष (BJP’s new state president) के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव (Jagdalpur MLA Kiran Singhdev) की नियुक्ति हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आज प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

किरण सिंहदेव बस्तर संभाग के जगदलपुर विधानसभा से विधायक हैं। इसके पूर्व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम अरुण साव निभा रहे थे। ऐसे में संगठन ने बड़ा फैसला करते हुए किरण सिंहदेव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

माना जा रहा है कि किरण सिंहदेव के अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इसका लाभ निश्चित रूप से लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को मिलेगा।

  • किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजाप के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें : विधानसभा में गूंजी ‘बिरनपुर’ हिंसा की CBI जांच की मांग! ‘नरवा-गरवा-बारी’ के घोटाले पर हंगामा