छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट
By : hashtagu, Last Updated : June 20, 2025 | 11:56 am

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और प्रदेश के 14 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले के कुसमी में दर्ज की गई, जहां गुरुवार को 200 मिमी वर्षा हुई। यह इस साल मानसून की एक दिन में सबसे अधिक रिकॉर्ड की गई बारिश है। प्रदेश भर में औसतन 28 मिमी वर्षा दर्ज हुई है और बारिश के चलते दिन का तापमान भी 5 डिग्री तक गिर गया है।