चुनाव कार्यालयों का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शुभारंभ
By : madhukar dubey, Last Updated : January 31, 2025 | 5:53 pm
क्रमक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत पार्टी प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा, सचिन मेघानी, स्वप्निल मिश्रा, अमर गिदवानी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है, और आने वाले नगर निगम चुनाव में भी भाजपा विजयी होकर रायपुर के सर्वांगीण विकास को गति देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा की नीति और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया |
यह भी पढ़ें: बिरयानी में कॉकरोच, न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट से मंगाया था