सांसद त्योत्सना महंत बोलीं, स्मृति ईरानी के मन में पाप है! राहुल का अंदाज गलत नहीं था

कल लोकसभा में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस के आरोप लगे। जिस पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत (MP Jyotsna Mahant) ने कहा, इंसान कभी-कभी खुशी में...

  • Written By:
  • Updated On - August 10, 2023 / 06:42 PM IST

रायपुर। कल लोकसभा में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस के आरोप लगे। जिस पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत (MP Jyotsna Mahant) ने कहा, इंसान कभी-कभी खुशी में ऐसा कर सकता है लेकिन यहां राहुल गांधी ने किसी गलत अंदाज में ऐसा नहीं किया था। महंत ने कहा कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के मन में पाप है इसलिए उन्होंने ऐसा सोचा। ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस की महिला सांसदों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी संख्या केवल 6 है। इसके बावजूद वे महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। जबकि बीजेपी में महिला सांसद के बड़ी संख्या में होने के बावजूद वे मणिपुर की महिलाओं के बारे में नहीं सोच रही हैं और ना ही अब तक कोई महिला सांसद मणिपुर गई हैं।

क्या है पूरा मामला

लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही थी। इस पर बोलने के लिए राहुल गांधी भी सदन में पहुंचे थे। भाषण खत्म होने के बाद जब वो सदन से बाहर निकल रहे थे तो उस वक्त उनके कुछ कागज जमीन पर गिर गए। जानकारी के मुताबिक जब राहुल इन कागजों को उठाने के लिए नीचे झुके तो बीजेपी के सांसद हंसने लगे। इस पर राहुल ने फ्लाइंग किस दिया और मुस्कुराते हुए निकल गए। उस वक्त केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण चल रहा था और जब ये बात उन तक पहुंची तब उन्होंने सदन में इसका जिक्र कर दिया।

यह भी पढ़ें : ‘स्मृति ईरानी’ के अरोप पर ‘भूपेश’ ने दिया करारा जबाव! जब PM झूठ बोलकर गए तो वो झूठ बोलीं तो नई बात क्या है?