रायपुर। बेमेतरा जिले में चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा-कांग्रेस(BJP-Congress) के नेताओं ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में स्थानीय स्तर पर अपनी खुद की पार्टी बनाई थी,जिसका नाम दुखी आत्मा पार्टी (sad soul party)रखा। ये बागी बनकर चुनाव लड़ रहे थे। आज शनिवार को इसी पार्टी के पैनल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है। इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा के साथ-साथ दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिहोर ने कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए है। सुरेश सिहोर को 1971, भाजपा से अजय अग्रवाल को 1595 व कांग्रेस से बिहारी साहू को 639 वोट प्राप्त हुए। इतना ही नहीं इसी पार्टी के पैनल के एक पार्षद प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। इस नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड है, जिसमें से 8 में भाजपा, 6 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते है।
जगदलपुर में निगम के महापौर के रूप में संजय पांडेय का नाम पर मुहर लगी है। भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर देखने को मिल रही थी, वही 48 वार्डो में से 30 में भाजपा ने अपना कब्जा किया तो वही 2 सीट निर्दलीय व 16 सीट कांग्रेस के खाते में आई।
कोंडागांव नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर पालिका कोण्डागांव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 22 वार्डों में से भाजपा ने 20 वार्डों पर विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की।
बिलासपुर से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी जीतीं, 66071 मतों से दर्ज की जीत।
बलरामपुर रामानुजगंज नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नगर पालिका अध्यक्ष एवं 15 वार्ड के पार्षदों के चुनाव में 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीसरी बार भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमन अग्रवाल के द्वारा 2865 मतों से 12 पार्षदों के साथ जीत हासिल की रमन अग्रवाल को 4791 वोट मिले वही निकटतम कांग्रेस की प्रतिद्वंदी मधु गुप्ता को 1926 एवं निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह को 1460 वोट मिले।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम के गृह जिला हुआ भगवामय, भाजपा सभी सीटें जीती