नितिन नवीन का BJP कार्यकर्ताओं को एकजूटता का मंत्र!

अपने प्रदेश प्रवास के दाैरान नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा। कहा, साढ़े चार साल में भूपेश सरकार ने सिर्फ जनता को ठगा.

  • Written By:
  • Updated On - June 8, 2023 / 07:02 PM IST

छत्तीसगढ़। अपने प्रदेश प्रवास के दाैरान नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा। कहा, साढ़े चार साल में भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) ने सिर्फ जनता को ठगा है। आने वाले चुनाव में जनता भूपेश सरकार को नाकार देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजूट रहने का मंत्र दिया। कहा, एकजूट होकर हम सभी को पीएम मोदी सरकार के योजनाओं को जनता के बीच जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने जांजगीर चांपा लोकसभा के प्रवास में ज़िला बलौदा बाज़ार के बिलाईगढ़ विधानसभा में संयुक्त मोर्चा की बैठक को संबोधित किया। जांजगीर चांपा के सांसद गुआराम अजगले जी, लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल जी , संयुक्त मोर्चा के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा जी, ज़िला सारंगढ़ के अध्यक्ष सुभाष जलान एवं बलौदा बाज़ार ज़िला अध्यक्ष सनम जांगड़े, बिलाईगढ़ विधानसभा प्रभारी गुलाब टिकरिया, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम बाई साहू जी , पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े जी एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री माजूद रहे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : रवीन्द्र श्रीवास्तव ने कहा- मध्यस्थता और कम से कम मुकदमेबाजी की संस्कृति का विकास हो