अब BJP की बची 5 सीटों पर मंथन! इसकी कई वजह

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए BJP ने कल 90 में 85 सीटों पर नाम फाइनल हो चुका है

  • Written By:
  • Updated On - October 10, 2023 / 02:12 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए BJP ने कल 90 में 85 सीटों पर नाम फाइनल हो चुका है। इसमें 21 सीटें पहली सूची में तो दूसरी में 64 नामों पर मोहर लगी है। बाकी बचे 5 विधानसभा सीट बेमेतरा, बेलतरा, पंडरिया, अम्बिकापुर, कसडोल विधानसभा की सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा अभी भाजपा ने नहीं किया है।

अम्बिकापुर विधानसभा में वर्तमान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव विधायक हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा ने उम्मीदवार तय कर दिया है लेकिन उपमुख्यमंत्री बाबा के खिलाफ अभी तक नाम प्रत्याशी नहीं उतारे। वहीं बेमेतरा से कांग्रेस के युवा विधायक आशीष छाबड़ा वर्तमान में विधायक हैं। ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बीजेपी इस सीट पर उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। बता दें, आज से सभी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार का अभियान शुरू कर चुके हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)