‘मोदी-अडानी’ रिश्ते पर ‘राहुल’ ने लिखे, ‘पर्दा जो उठ गया’ तो भेद ‘खुल जाएगा’!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 4, 2023 | 3:38 pm

छत्तीसगढ़। फिल्म का एक गाना है। ‘पर्दे में रहने दो, पर्दा न उठाओ। पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा। अल्लाह मेरी तौबा, अल्लाह मेरी तौबा। मेरे पर्दे में लाख जलवे हैं। कैसे मुझसे नजर मिलाओगे। जब जरा भी नकाब उठाऊंगी, याद रखना कि जल जाओगे’। आइए, इस गाने के बहाने आपको बताएं, कैसे राहुल गांधी ने कुछ इसी अंदाज में मोदी-अडनी के संबंधों को लेकर सोशल मिडिया पर तंज कसा है।

 राहुल आज कर्नाटक में पार्टी की रणनीति में बैठे-बैठे, ट्विटर पर एक वार छेड़ दिया है। इसके कमेंट्स करने वालों की जैसे होड़ सी मच गई है। भारतीय राजनीति में ‘मोदी-अडानी’ (Modi-Adani) के मुद्दे पर बीजेपी से जूझते राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक जड़ दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर राहुल गांधी छाए हैं। इसमें उनके पक्ष और उनको भी टॉरगेट कर लिखे जा रहे हैं। लेकिन चर्चा में बने रहने के गुर में राहुल गांधी की कोई सानी नहीं है। वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी हर वर्ग से मिलते रहे और कुछ न कुछ देश की जनता को संदेश देने की कोशिश करते रहे हैं। इसमें रोचक विडियो और तस्वीरें भी देश के सामने आईं।

इसी कड़ी में जब राहुल गांधी की मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने पर संसद से सदस्यता चली गई है। फिर भी वे पूरी तरह से निडर होकर अपने सियासी पारी को बिंदास अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने एक रोचक ट्विट किया, जिसमें उन्होंने एक पर्दे के पीछे मोदी-अडानी के रिश्ते को लेकर कमेंट्स किया है। दिख रही मोदी-अडानी के साये पर लिखा, पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा। पर्दे में रहने दो, पर्दा न उठाओ। फोटो लगी है।

वहीं एक दूसरे विडियो में राहुल गांधी कुछ पत्रकारों से कहते दिख रहे हैं। जिसमें वे कहते हैं। अडानी के खाते में शैल कंपनियों के 20 हजार करोड़ रूपए कैसे गए मोदी जी बताएं। उनसे आप लोग भी पूछिए।