परिवर्तन यात्रा : अमित शाह का दौरा रद्द, ‘स्मृति ईरानी’ करेंगी संबोधित! इधर, कांग्रेस बोली, भीड़ नहीं जुट सकी!

अनाचक दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra in Dantewada) से पूर्व जनसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द (Amit Shah's ...

  • Written By:
  • Updated On - September 12, 2023 / 04:10 PM IST

छत्तीसगढ़। अनाचक दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra in Dantewada) से पूर्व आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द (Amit Shah’s tour canceled) हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका प्लेन खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर सका। इनके स्थान पर अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश में करीब 20 साल बाद होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री शाह को दंतेवाड़ा आना था। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी।

भाजपा की दो चरणों में हो रही इस परिवर्तन यात्रा के पहले फेज का गृहमंत्री अमित शाह शुभारंभ करने वाले थे। उनकी दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में सभा भी प्रस्तावित थी। IG सुंदरराज पी ने दौरा रद्द होने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने बताया कि ऑफिशियल लेटर आना बाकी है। दूसरी ओर शाह का दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा, परिवर्तन यात्रा को कथित और फ्लॉप बताया है। साथ ही कहा है कि जनता नहीं पहुंची है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री आएंगी छत्तीसगढ़

अमित शाह का दौरा रद्द होने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा पहुंच रही हैं। भाजपा की ओर से बताया गया है कि स्मृति ईरानी मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान उनकी तय कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल मैदान में जनसभा भी होगी।

2 8 को होगा समापन, प्रधानमंत्री होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : नई संसद में नई ड्रेस में नजर आएंगे संसद के कर्मचारी, कमल के फूल और खाकी रंग को भी मिली नई ड्रेस में जगह