‘अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान’ के स्वागत में उमड़ेगा ‘जनसैलाब’, शिवनारायण का दावा

5 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन की तैयारी के संदर्भ में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ श्री शिव नारायण द्विवेदी ने बताया

  • Written By:
  • Updated On - March 4, 2023 / 08:36 PM IST

रायपुर। 5 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन की तैयारी के संदर्भ में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ शिव नारायण द्विवेदी (Dr Shiv Narayan Dwivedi) ने बताया की छत्तीसगढ़ के गांव गांव से आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों का जमावड़ा रायपुर के जीई रोड के जोरा मैदान में होने जा रहा है।

डॉक्टर द्विवेदी ने आगे बताया कि विगत कई महीने से जिलेवार कार्यकर्ता संवाद पार्टी के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेडी ने करने के उपरांत रायपुर में अब प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यकर्ता संवाद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान संबोधित करेंगे।

डॉक्टर द्विवेदी ने बताया कि उत्साह ऊर्जा और उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सभी सीटो पर चुनाव लड़ने जा रही है। आजादी के 75 साल के बाद भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को एक नया रास्ता मिलेगा। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के शासन सत्ता के कारण छत्तीसगढ़ विकास के लिए राह देख रहा है।

अब छत्तीसगढ़ जनता के पास विकल्प खुला है कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में योगदान करें। स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारी में लोक सभा रायपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, गौरव अग्रवाल ,गोपाल साहू ,संजय गुप्ता ,आनंद मिरि, विशाल केलकर ,मुन्ना विशेन, सूरज उपाध्याय दुर्गा झा ,विवेक मिश्रा भानु चंद्रा ,नंदन सिंह लगातार कई दिनों से जुटे हुए हैं।