सियासी तरकश : अनुराग अग्रवाल ने ‘पूर्ववर्ती भूपेश सरकार’ के खोले राज! सुनाई खरीखोटी…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : May 18, 2024 | 8:07 pm

रायपुर। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल (State BJP co-media in-charge Anurag Aggarwal) ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार (Bhupesh Baghel’s Congress government) योजनाएं ही ऐसी बनाती थी। जिसमें भ्रष्टाचार किया जा सके। कांग्रेस सरकार का सारा ध्यान सिर्फ भ्रष्टाचार के केंद्रीय करण और विकेंद्रीकरण पर था। लेकिन आप छत्तीसगढ़ में जनहित देसी भाजपा की विश्व दर्शन जी की सरकार आ गई है भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन में अगर कोई सबसे बदनाम सरकार थी, वह भूपेश सरकार थी। भूपेश सरकार पूरा भ्रष्टाचार के विक्रेंद्रीयकरण पर पूरा ख्याल रखती थी। छत्तीसगढ़ की जनता से भूपेश ने ऐसी-ऐसी योजनाएं चालू की। जिससे कांग्रेसियों की जेबें भरती थीं। उसका हश्र यह हुआ कि की छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। 91 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद निर्माण के एक भी कार्य भूपेश की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया।

  • अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी की सरकार आई है। तब से अपने सभी वादों को पूरा करने में ऐतिहासिक रूप से आगे रही है। चाहे किसानों को दो साल के बकाया बोनस देने की बात हो या 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की बात हो। चाहे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में हजार रुपए देने की बात हो। ये सारी योजनाएं जनहित की चल रही हैं। कहा, 18 गरीबों के प्रधानमंत्री आवास जो कांग्रेस ने छीनकर रखा था, उसे देने का काम विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। कहा कि यह भी निश्चित है कि जितने भी भ्रष्टाचार भूपेश सरकार में करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें : किर्गिस्तान में ‘छत्तीसगढ़’ के छात्रों से VIDEO कॉल कर डिप्टी CM शर्मा की दिलासा! दिलाएंगे हर संभव मदद

यह भी पढ़ें :इस बार ओडिशा में ‘नवीन पटनायक’ के उखड़ेंगे सियासी पांव! CM विष्णुदेव के सारथी बने ‘पुरंदर ‘ खिला रहे कमल

यह भी पढ़ें :बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में किरणदेव और पुरंदर मिश्रा का रोड शो! कहा-ओडिशा में बदलाव की बयार …VIDEO

यह भी पढ़ें :नन्हीं बच्ची बोली-CMअंकल ‘हेलीकॉप्टर’ में बैठना है! विष्णुदेव ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अनुभव

यह भी पढ़ें :सरेंडर नक्सल दंपति से डिप्टी सीएम शर्मा ने विडियो कालिंग कर 10वीं पास होने पर बधाई देते हुए कहा-घर आऊंगा तो भाजी खिलाना..