सियासी दांव : BJP में 345 नामचीन हस्तियां तो कांग्रेस में 10 बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही बीजेपी-कांग्रेस (BJP-Congress) में नए कार्यकर्ताओं को शामिल (Workers involved) कराने के लिए..

  • Written By:
  • Publish Date - June 5, 2023 / 05:09 PM IST

छत्तीसगढ़। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही बीजेपी-कांग्रेस (BJP-Congress) में नए कार्यकर्ताओं को शामिल (Workers involved) कराने के लिए सियासी होड़ मच चुकी है। हाल में BJP के आदिवासी नेता नंदकुमार सॉय ने कांग्रेस का दामन थामा है। इसके बाद इधर बीजेपी और कांग्रेस में नए कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। आज बीजेपी में जनजाति समाज से बड़े प्रतिष्ठित समाजसेवी,संस्थाओं के पदाधिकारी सहित 345 लोग भाजपा में शामिल हुए।

BJP को बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने उनके सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर झटका दिया है। क्योंकि ये कार्यकर्ता भैरमगढ़ ब्लॉक के नेल्सनार के बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वहीं बीजेपी भी जनजाति समाज के नामचीन लोगों को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेतागण मौजूद थे। बीजेपी का दावा है कि इन हस्तियों के शामिल होने से बहुत बड़ा बल मिलेगा। शामिल लोग भूपेश सरकार की नीतियों से खफा थे। उनका मकसद है कि बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना है।

कांग्रेस में भैरमगढ़ ब्लॉक 10 सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए

कांग्रेस में शामिल हुए इन भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस को मजबूत और विधानसभा में रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला, लक्षमण नाग शामिल है। यह जानकारी कांग्रेस के जिला आईटी प्रभारी मोहित चौहान ने दी है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें :