छिड़ी सियासी जंग : भाजपा के जारी ‘Cartoon पोस्टर’ पर कांग्रेस भड़की! बताया क्यों ‘झुंझलाहट’ में आ गई है ?

  • Written By:
  • Updated On - July 4, 2024 / 08:23 PM IST

भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है-कांग्रेस

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आक्रामकता से भाजपा घबरा गयी है

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (State Congress President Deepak Baij) ने कहा कि भाजपा (B J P) के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है। 400 का पार का नारा देने वाली भाजपा दो बैसाखी के साथ बड़ी मुश्किल से सरकार में आयी है और मोदी 3 की लंगड़ी सरकार 6 या 8 महीनों से ज्यादा चलने वाली नही है। भाजपा कांग्रेस के लिये पोस्टर जारी कर रही है यह उसकी स्तरहीन राजनीति है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसदों की संख्या दुगुनी हुई है और भाजपा के सांसदों की संख्या कम हुई है। यदि जनता दल यूनाइटेड और चंद्रबाबू नायडू समर्थन नहीं करते तो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा अपने दम पर 272 के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2024 के चुनाव परिणाम से साफ हुआ है देश में मोदी की लोकप्रियता घटी है और राहुल गांधी के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ा है। संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आक्रमकता से भाजपा घबरा गयी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी ने जिस प्रकार से भाजपा और नरेंद्र मोदी को आईना दिखाया है उससे समूची भाजपा सहम गयी है। उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि 10 सालों तक जो मनमानी मोदी 1 और मोदी 2 में हुई है वह अब नहीं चलने वाली, विपक्ष के नेता के तौर पर संसद में जनता के मजबूत प्रहरी के रूप में राहुल गांधी है।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार को अब महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का जवाब सदन में देना होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने नीट मामले को जिस प्रभावी ढंग से उठाया है उससे साफ हो गया कि अब सत्तारूढ़ दल जनता के सवालों से भाग नहीं सकती। संसद को बाधित करके मनमाने ढंग से कानून बनाने का दौर चले गया है।

यह भी पढ़े : मारी सियासी ‘कार्टून’ ने इंट्री! संजय बोले, यह ‘कांग्रेस’ की दयनीय और अंधकारमय ‘राजनीतिक’ भविष्य का आईना

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ भाजपा के कुशासन का आईना!-कांग्रेस का सियासी वार

यह भी पढ़े :आरंग मॉब लिंचिंग के फरार ‘आरोपियों’ को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है पुलिस!-कांग्रेस ने दागे सवाल

यह भी पढ़े :भूपेश की ‘चिट्ठी’ पर सियासी द्वंद! भाजपा ने सुनाई ‘खरीखोटी’ और उड़ा डाली खिल्ली

यह भी पढ़े :‘अजब-गजब’ मामलों की ‘पोटली’ विष्णुदेव के जनदर्शन में खुली! पढ़ें, कैसे ‘सुलझीं दुश्वारियां’ और पूरी हुईं हसरतें