राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘संग्रहालय’ की अतिथि ‘डायरी’ पर लिखीं चंद पक्तियां….’सबके दिल को छूने वाली’…

By : madhukar dubey, Last Updated : August 31, 2023 | 4:32 pm

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘भूपेश’ के संग महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन

  • रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय (Mahant Ghasidas Memorial Museum) पहुंचीं। यहां संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियां के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया।

    संग्रहालय के अतिथि डायरी लिखीं ये चंद पक्तियां

    Whatsapp Image 2023 08 31 At 3.55.23 Pm

    Whatsapp Image 2023 08 31 At 3.55.23 Pm (1)

    Whatsapp Image 2023 08 31 At 3.55.23 Pm (2)

    इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने मीडिया विभाग की नई सूची जारी की! 19 को प्रवक्ता, 39 पैनालिस्ट और 70 संयुक्त सचिव बने

    यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ पर भूपेश बोले, ऐसा लगा ‘जैसे’ कोई अपना, अपने ही ‘घर’ आया