ED से ‘प्रताड़ित’ नेताओं की प्रेसवार्ता: मेयर सहित सभी ने ‘जड़े’ गंभीर आरोप, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : April 3, 2023 | 8:56 pm

छत्तीसगढ़। आज जिन कांग्रेसी नेताओं (congress leaders) के घर ईडी के छापे पड़े थे। उन्होंने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कांग्रेस राजीव भवन में की। जहां उन्होंने ईडी पर गंभीर आरोप (Serious allegations on ED) लगाए। मौके पर खनिज विभाग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, श्रमिक कर्मकार मंडल अध्यक्ष सन्नी सुशील अग्रवाल, अंचल भाटिया सहित के कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

सबसे पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए खनिज विभाग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने बताया कि गिरीश देवांगन ने कहा जिस तरीके से ईडी के कार्यवाही चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कमल ऑपरेशन चल रहा हो। मेरे यहां जो छापे पड़े हैं। वह राजनीतिक प्रेरित है हम मांग करते हैं कि ईडी को अब तक की कार्यवाही में क्या-क्या मिला कितनी बेनामी संपत्ति मिली है, उसे जनता के सामने लाना चाहिए।

कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने कहा की मैं मजदूरों के बीच रहता हूं। कोयले की जानकारी मैं कहा से दूंगा, ED का नाम अब एनफोर्समेंट डायरेक्टर नहीं अब ED को इलेक्शन ड्यूटी कहा जा रहा है।

महापौर ने एजाज ढेबर ने कहा की आपरेशन कमल चल रही है। राजनीतिक लोगों के यहां दुष्प्रयोग कार्रवाई की जा रही है। अधिवेशन के पहले दो तीन चार पहले उठा ले जा रहे हैं।

महापौर ने एजाज ढेबर ने कहा मेरे भाई के यहां क्या मिला है, मेरे यहां क्या मिला उसको शो करो। किसी के दबाव में आ कर ये ईडी काम कर रही है। हमारा एक ही काम जनता का सेवा करना, सुबह उठते जनता की सेवा करते हैं। रमजान में मुझे नमाज नहीं पढ़ने दी। और सन्नी अग्रवाल ने बताया कि मुझसे ईडी के अफसर बोले- भाजपा ज्वाइन कर लो। सब ठीक हो जाएगा।

आइए इन चारों, कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा, सुनते हैं

रायपुर महापौर एजाज ढेबर, श्रमिक कर्मकार मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, खनिज विभाग अध्यक्ष गिरीश देवांगन, व्यापारी अंचल भाटिया

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)